5 Best Captain of IPL History
हम बात करेंगे 5 Best Captain of IPL की जिन्होंने अपनी टीम के प्रदर्शन को निखारा
IPL इंडियन क्रिकेट ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी लीग है| आईपीएल ही T20 क्रिकेट की सबसे पुरानी लीग है, जो की सन 2008 में शुरू की गयी थी| IPL 2020 इस T20 लीग का 13 वाँ संस्करण है|
अभी तक हुए 12 आईपीएल में 5 टीम ही आईपीएल टाइटल जीत पायी हैं| 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल जीता था but फिर वो टीम Sunrisers Hyderabad के नाम से अगले आईपीएल खेली थी | आज हम बात करेंगे 5 Best Captain of IPL |
5 Best Captain of IPL History with record
Shane Warne
शेन वार्न ने Rajasthan Royals की कप्तान थे , उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी| शेन वार्न ने 55 मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की जिसमे से उनकी टीम ने 30 मैचों में जीत दर्ज की| ऑस्ट्रेलिया के इस लीजेंड लेग स्पिनर ने युवाओं से भरी हुई उस टीम को आईपीएल के पहले ही सीजन में विनर बनाया था|
शेन वार्न ने चार साल तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की, उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने हर बार अच्छा प्रदर्शन किया| शेन वार्न ने 55 मैच में 57 विकेट लिए थे|

David Warner
ऑस्ट्रेलिया के ही इस ओपनिंग बल्लेबाज को इस Top 5 Best Captains of IPL History की लिस्ट में हमने 4 नंबर पर रखा हैbecause डेविड वार्नर ने सिर्फ अपनी कप्तानी से बल्कि अपनी बल्लेबाजी से भी अपनी टीम को उचाईयों पर पहुँचाया है| डेविड वार्नर की कप्तानी में ही sunrisers hydrabad ने 2016 की आईपीएल ट्राफी जीती थी| डेविड वार्नर 2015 में इस टीम के कप्तान बने थे और उन्होंने 3 सीजन इस टीम की कप्तानी की है|
डेविड वार्नर ने कुल 47 मैच में कप्तानी की है जिनमे उनको 25 मैच में जीत मिली है| डेविड वार्नर अब तक कुल 126 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमे उन्होंने 4706 रन बनाये है and डेविड वार्नर अब तक 3 बार Orange Cap जीत चुके हैं|
Gautam Gambhir
Indian Cricket Team के भूतपूर्व लेफ्ट हैंडेड ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हमेशा से ही अपनी टीम के लिय उपयोगी पारियां खेली हैं, फिर चाहे वो 2011 icc वर्ल्ड कप का फाइनल हो या फिर 2007 के T20 वर्ल्ड कप के मैच| हालांकि गौतम गंभीर को उतनी प्रशंशा नहीं मिली जितने के वो हकदार थे| गौतम गंभीर ने आईपीएल में दिल्ली और कलकत्ता के लिए कप्तानी की है| हालांकि वो दिल्ली की टीम के लिए इतना अच्छा नहीं कर पाए but जो उनकी उपलब्धि है वो कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानि के लिए हैं|
गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 2 बार आईपीएल टाइटल जीता है, जिसमे 2012 और 2014 के आईपीएल सीजन हैं| गौतम गंभीर ने कुल 129 मैच में कप्तानी की थी जिनमे 71 मैच में उनकी टीम को जीत मिली|इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने कुल 154 मैच खेले हैं जिसमे 31.23 की औसत से कुल 4217 रन बनाये हैं|
M.S. Dhoni या Rohit Sharma Who इस the best Captain of IPL History and why ?



M.S. Dhoni
बेस्ट कप्तान की रेस में जो सबसे रोचक लड़ाई है वह इसी 1 और 2 नंबर की है| धोनी को नंबर 2 पर रखने का कारण है की धोनी ने जब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी, तो उनके पास इंडियन टीम की कप्तानी करने का अनुभव था| and उनकी टीम भी लगभग वैसी ही थी जैसी की उनकी इंडियन टीम थी| Thats Why हमने धोनी को नंबर 2 पर रखा है| धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार आईपीएल ट्राफी जीती है, धोनी ही एकमात्र ऐसे कप्तान है जो की जबसे आईपीएल की जो टीम बनी है तब से अब तक उसी टीम के कप्तान हैं|
धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में उनक टीम हर सीजन में टॉप 4 में पहुँचती है|धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल का ख़िताब जीता है| धोनी ने कुल 174 मैचों में कप्तानी की है जिसमे से उनकी टीम 104 मैच जीतने में सफल रही है| धोनी ने कुल 190 मैच खेलें हैं जिनमे उनके 42.20 की औसत से 4432 रन हैं|
यह भी पढ़े —- आईपीएल मैच का schedule with टाइम



Rohit Sharma The Best Captain of IPL History
रोहित शर्मा को best कप्तान की श्रेणी में नंबर 1 रखने का कारण है की, उन्होंने सिर्फ 104 मैच में कप्तानी करके अपनी टीम को 4 बार आईपीएल टाइटल जिताया है| जो की धोनी के 174 मैच की कप्तानी से 70 मैच कम है and साथ ही साथ उनको कप्तानी का अनुभव भी धोनी से बहुत कम था|रोहित शर्मा जो की अपने शुरूआती दौर में काफी असफल रहे, उनका best कप्तान की लिस्ट में नंबर 1 आना दर्शाता है की, मेहनत करो तो कुछ भी हासिल हो सकता है| वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे विस्फोटक ओपनर में से एक रोहित शर्मा 2011 के आईपीएल सीजन से Mumbai Indians की तरफ से खेल रहें हैं| उससे पहले रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेले थे| रोहित शर्मा 2013 में मुंबई इंडियन के कप्तान बने थे|
रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही उन्होंने पहले ही साल मुंबई इंडियन को आईपीएल ट्राफी जिताई थी| शर्मा की कप्तानी में उनकी टीम मुंबई इंडियन में 4 बार आईपीएल ट्राफी जीती है, जिसमे 2013, 2015, 2017 और 2019 शामिल है| रोहित शर्मा ने कुल 104 मैच में कप्तानी की और 60 मैचों में जीत दर्ज की है| रोहित शर्मा ने कुल 188 मैच खेलें हैं जिसमे 31.60 की औसत से 4898 रन बनाये हैं|